पसलियां टूटने और अधिक खून बहने से हुई दोनों बहनों की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के एक ईंट-भठ्ठे के निकट 13 मई को पानी भरे गड्ढे के पास मिले दो चचेरी बहनों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। इसमें गहरी चोट से सीने की पसलियों के टूटने व अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत की बात बताई गई है। ये सभी जख्म उसके डूबने से पहले के हैं। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले पुलिस ने समीक्षा रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट बताया था। एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग में दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। इसमें कहा गया है कि इन दोनों की मौत डूबने से नहीं हुई है। इन दोनों की मौत शरीर पर भारी वस्तु से लगे गहरे जख्म से हुई है। रामपुरहरि थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने आशंका जताई कि पानी में डूबने के दौरान गड्ढे में ईंट-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.