खगडि़या, अक्टूबर 1 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली एकमात्र जीवन रेखा राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पसराहा में अपनी दुर्दशा पर कराह रही है। ये भाई जरा देख के चलो ये पसराहा धसान जोन है। यह आज यहां चरितार्थ हो रहा है। पसराहा ढाला के पास अप सड़क में धंसान तो नासूर बन ही चुका है अब डाउन सड़क में भी धंसान शुरू हो चुकी है। धंसान और बारिश के कारण अक्सर रात में सड़क एक मार्गीय हो जा रहा है। जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क से रोज हजारों की संख्या में मालवाहक ट्रक के साथ-साथ सैकड़ों लंबी दूरी के लग्जरी बस चलते हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए रेडियम पट्टी, सैंड बैग से ध्ंासान स्थल की बैरिकेडिंग कर दी गई है फिर भी कभी कोई बड़ी सड़क दुर्घटना हो जाय इससे भी इंकार नहीं किया...