खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार के मक्का का कटोरा कहे जाने वाले खगड़िया के किसानों की तकदीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के पसराहा थानान्तर्गत बीएन बांध मृकेल में दूसरे स्लुईस गेट का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के जलजमाव को खत्म करेगी, बल्कि रबी फसलों की समय पर बुआई सुनिश्चित कर किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती देगी। गोगरी प्रखंड पसराहा चौर बहियार हर साल जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। बांधों से होने वाले रिसाव (सीपेज) और बारिश के पानी के कारण हजारों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न रहती है। बीएन बांध स्थित मिर्केल धार में पहले से एक स्लुइस गेट है, लेकिन तकनीकी खामियों और पानी के अत्यधिक दबाव के कारण वह नाकाफी साबित हो रहा है। जल निकासी धीमी होने के कारण समय पर खेतों स...