खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम खगड़िया जिले के पसराहा में अधिग्रहित साढ़े चार सौ एकड़ जमीन में बहुत जल्द स्टील प्लांट व फूड प्रोसेसिंग मक्का आधारित उद्योग लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा क यह बातें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर गांव में आयोजित चैती दुर्गा मेला के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 10 हजार एकड़ ज़मीन उद्योग की स्थापना के लिए अधिग्रहण किया गया है। मैया का आशीर्वाद मिलता रहे तो आने वाले दिनों में बिहार में उद्योग की नई किरण विकसित होगा और यहां के युवाओ क़ो आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छपरा से सिल्लीगुड़ी तक फोरलेन रेल लाइन बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ बगल में फोरलेन सड़क निर्...