खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। नगर संवाददाता पसराहा स्थित राजकीय चैती दुर्गा मेला, महद्दीपुर में आयोजित भव्य देवी जागरण की रात उस समय यादगार बन गई जब एक नौ वर्षीय बच्ची के नृत्य ने पूरे जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुजफ्फरपुर में पढ़ाई कर रही और मूल रूप से नवगछिया के कदवा काशिमपुर की निवासी अवनी सिंह, जो अपने मामा राहुल कुशवाहा के घर आई थी। प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज सुनकर खुद को रोक नहीं पाई। जैसे ही बम बम बोल रहा है काशी के स्वर गूंजे, पांचवीं कक्षा की छात्रा अवनी सीधे मंच पर जा पहुंची और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू कर दिया। अवनी के मनमोहक नृत्य ने वहां मौजूद डीएम और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य सहित हजारों की भीड़ को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्ची की कला से प्रभावित होकर अतिथियों ने उसे शॉल और स्मृतिच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.