खगडि़या, दिसम्बर 9 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा में सड़क किनारे कचरे का अंबार ग्रामीण क्षेत्रों की एक विकट समस्या बन गई है। जहां-तहां फेंका गया कूड़ा न केवल हमारी प्राकृतिक सुंदरता को बिगाड़ रहा है, बल्कि यह पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए भी एक गंभीर खतरा है। पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर-सोंडीहा बॉर्डर व महद्दीपुर बाजार जाने वाली सड़क के किनारे लोगों द्वारा फेंके गए अपशिष्ट से कचड़े की ढेर बन गया है। जिससे अक्सर इन ढेरों से उठती असहनीय बदबू आस-पास रहने वाले लोगों तथा राहगीरों का जीना दूभर कर दिया है। इस बदबूदार कचरेे से कई बीमारियों को जन्म देने वाले कीटाणु, मच्छर और चूहों को आकर्षित करती है। जिससे डेंगू, मलेरिया, और टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य जय चन्द्र कहते हैं कि हर नागरिक का कर्तव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.