खगडि़या, मार्च 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर पंचायत के झंझरा गांव स्थित बड़ी मठ के खेल मैदान में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिव गुरु परिचर्चा का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन शिव शिष्य परिवार के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रामेश्वर मंडल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिव शिष्य, शिव शिष्याएं और क्षेत्र के शिव प्रेमी एकत्रित हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित गणमान्य गुरु भाई-बहनों ने प्रोफेसर रामेश्वर मंडल के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार शिक्षक, संजय बिहारी, वाल्मीकि भैया, रामजी भैया, हीरामणि दीदी, डॉ. संजय भै...