रुद्रपुर, जून 20 -- खटीमा। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिराज अहमद अंसारी के आवास पर शुक्रवार देर रात को पसमांदा मुस्लिम समाज की जागरूकता, संगठन विस्तार और सामाजिक सुधार को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- उर्से- मुकद्दस में समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील कीबैठक के मुख्य अतिथि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ से आए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पसमांदा समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को विवादित मुद्दों और नकारात्मक राजनीति ...