गंगापार, जनवरी 23 -- क्षेत्र के पसना स्थित स्व. राजपति सिंह स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को वसन्त पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व प्रातःकाल विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं आचार्यों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के निदेशक अवधराज सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर हमें अपनी पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए, ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के ज्ञान, विद्या और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश...