उरई, मार्च 7 -- उरई। पसंद के लड़के से शादी ना तय होने से नाराज जिला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र की युवती ने शुक्रवार रात अपने घर पर ही जहर खा लिया। अचेत हालात में परिवार के लोग उसे उरई मेडिकल कॉलेज लाए जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिले के थाना राठ ग्राम सरसेड़ा माफ निवासी करन सिंह की 20 वर्षीय पुत्री निशा की 28 जून को शादी थी। उसकी शादी क्षेत्र के ही ग्राम धगुवां निवासी अमरजीत के साथ तय हुई थी। निशा शादी से इंकार कर रही थी जबकि जिस लड़के से शादी तय हुई थी वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जहर खाने से जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसके चिल्लाने पर पिता उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। यहां उसकी देर रात मौत हो गई। निशा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.