नोएडा, जून 13 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएस के सामान्य पसंदीदा नंबर वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों को बुक किया जा सकता है। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। दूसरी तरफ सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे सोमवार को जारी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...