हल्द्वानी, जून 11 -- भीमताल। ओखलकांडा के पश्या नदी पर एक करोड़ 21 लाख से बन रहे पुल का बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया पश्या नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को करीब 40 किमी दूर से मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था। इसके चलते शासन से पुल निर्माण कार्य को एक करोड़ 21 लाख की धनराशि स्वीकृति कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.