पश्मी पहुंचे सतपाल महाराज, महासू महाराज के किए दर्शन
विकासनगर, सितम्बर 14 -- पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित पश्मी गांव पहुंचे। उन्होंने न्याय के देवता छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उत्तराखंड, हिमाचल समेत देश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चालदा महासू महाराज जौनसार-बावर और हिमाचल के ट्रांसगिरी क्षेत्र के लाखों लोगों के आराध्य हैं। सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। महासू महाराज की प्रवास यात्रा दसऊ से शुरू होकर करीब 70 किलोमीटर की छह दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पश्मी पहुंची। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पश्मी मंदिर में छत्रधारी चालदा महाराज के दर्शनों को उमड़े लोग यहां दो करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.