नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सर्दियों में पश्मीना शॉल ना सिर्फ ठंड से बचाती है, बल्कि आपके लुक को भी क्लासी दिखाती है। कई लोगों को पश्मीना शॉल ओढ़ना पसंद होता है लेकिन ये काफी नाजुक भी होती है। अगर आप इसकी सही देखभाल ना करें, तो इसका रंग उड़ सकता है या फिर इसके रेशे खराब हो सकते हैं। पश्मीना शॉल का सॉफ्ट टेक्सचर जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए इसकी सही केयर करना काफी जरूरी है। पश्मीना शॉल महंगी मिलती है और इसकी ड्राई क्लीनिंग में भी ज्यादा खर्चा होता है। अगर आपकी पश्मीना शॉल गंदी हो गई है या फिर कोई दाग लग गया है, तो ड्राई क्लीन कराने के बजाय खुद ही साफ कर लीजिए। चलिए आपको बताते हैं पश्मीना शॉल साफ करने का आसान और सही तरीका।पश्मीना शॉल साफ करने के आसान टिप्स-हल्की धूल और गंदगी को ऐसे करें साफ- अगर पश्मीना शॉल पर केवल धूल या हल्की गंदगी लगी है, त...