नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- सर्दियों में क्लासी दिखना है तो कुछ विंटर फैब्रिक टाइमलेस होते हैं। जिन्हें पहनकर आप रॉयल और एलिगेंट दिखती हैं। पश्मीना इसी लिस्ट में शामिल है। पश्मीना को दुनिया के सबसे कीमती कपड़ों में गिना जाता है। जिनकी कीमत भी अच्छी खासी होती है। बेहद गर्म, मुलायम और पतले होने की वजह से पश्मीना को रॉयल विंटर वियर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। लेकिन कई बार लोग पश्मीना खरीदने के मामले में धोखा खा जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है और आपका कीमती पैसा बर्बाद हो चुका है। तो पश्मीना से जुड़ी ये खास बात और ओरिजनल पश्मीना पहचानने का तरीका जरूर जान लें।बर्न टेस्ट से नहीं पता चलता पश्मीना पश्मीना को पहचानने के लिए बर्न टेस्ट बताना कॉमन है। लेकिन इससे ओरिजनल पश्मीना की पहचान नहीं होती क्योंकि सारे ओरिजनल वुल जलने पर एक जैसी गंध...