कौशाम्बी, मई 10 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव स्थित गेस्ट हाउस से तीन दिन पहले चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। डीएसपी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान जगतपुर कटरी निवासी कुबेर सिंह (40) और अजय सिंह (45) निवासी भगवतपुर के पास से चोरी की बाइक बरामद की बरामदगी की गई। दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के आरोपी की तस्वीर पुलिस ने की जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...