सहारनपुर, जून 4 -- रामपुर मनिहारान। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूनम हत्याकांड के खुलासे की मांग करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, नगर अध्यक्ष धर्मेद्र तोमर ने एक बैठक में अंबेहटा में हुई पूनम मित्तल की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास हमेशा की तरह बना रहे। यह भी पढ़ें- हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक संर्घष जारी रखेंगे व्यापार...