पश्चिम व्यापारी एकता व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
शामली, मई 12 -- शामली। पश्चिम व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा शहर के धीमानपुरा स्थित एक रेस्तरां पर नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता तथा संरक्षक राजीव जैन एग्रो ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव जैन एवं मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यकारिणी में मनोज कुमार जैन को जिला अध्यक्ष, प्रमोद वर्मा को जिला महासचिव, मनीष गर्ग को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- श्री बुद्धेश्वर उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.