हापुड़, मार्च 29 -- इरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक उत्पादों के दामों में तेजी आ गई है। प्लास्टिक दाने में 40 से 50 फीसदी तेजी आने से प्लास्टिक दाने से तैयार होने वाले उत्पादों भी महंगे हो गए है। जिससे पैकेजिंग, प्लास्टिक पाइप, कुर्सी और डिस्पोजेबल सामान समेत सभी प्लास्टिक सामान बाजार में 30 से 40 फीसदी महंगा बिक रहा है। ऐसे में लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। दरअसर प्लास्टिक दाने का प्लास्टिक पाइप, पानी की टंकी, कुर्सी, बोतल, बाल्टी, प्लास्टिक की थैलियां, बर्तन, वाइपर आदि बनाने में इस्तेमाल काम किया जाता है, लेकिन प्लास्टिक दाना पेट्रोलियम से तैयार होता है है। लेकिन इरान, इजराइल और अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया में युद्ध होने से कच्चे तेल की सप्लाई चेन बाधित हो गई है, इससे प्ला...