गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- -एएनटीएफ मेरठ की टीम और वेव सिटी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर साढ़े 57 किलो गांजा बरामद किया -ट्रेन और बसों के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में गांजा की तस्करी करते थे आरोपी, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम और वेव सिटी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 57.40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक है। गिरोह पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करता था। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मेरठ यूनिट की एएनटीएफ टीम को कुछ दिनों से गांजा तस्करी के एक सक्रिय गिरोह के बारे में गोपनीय स...