पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी सकुशल मुक्त
नोएडा, जून 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) यूनिट ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर दिनाजपुर जिले से अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को थाना एएचटी और मिशन मुक्ति फाउंडेशन को सूचना मिली कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को नोएडा में रखा गया है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलने के बाद थाना एएचटी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान टीम बिसरख थाना क्षेत्र के इटैडा गांव स्थित झुग्गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.