पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न
रुद्रपुर, मई 4 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया गया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा, जहां उन्होंने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़ों पर डांस कर विजय का जश्न मनाया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गहरा विश्वास है। यह विजय उन विपक्षियों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी बदलाव होगा और आम नागरिक को शांति और स्वतंत्रता का अनुभव होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.