बांदा, मई 4 -- बांदा। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर खुशियां मनाई l बैंडबाजा के साथ विजय जुलूस निकाला और पटाखे दागे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में सोमवार को शाम जैसे ही फाइनल नतीजे घोषित हुए, जिले भर में भाजपाइयों ने खुशियां मनाईं। इसके पूर्व से तैयारी की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से एक विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बैंडबाजों की धुन में थिराकते हुए बाबूलाल चौराहा पहुंचे, जहां पटाके दागे व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति आम जनमानस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.