लखीमपुरखीरी, मई 5 -- लखीमपुर। पश्चिम बंगाल, असम, पुंडुचेरी में जीत पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सुबह मतगणना शुरू होने और रुझान में बढ़त देख भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे शहर के सदर (श्रीराम) चौराहे पर एकत्र होकर ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया और अबीर गुलाल एक-दूसरे को लगाकर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने इसे जनता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत व भाजपा के सुशासन की विजय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व यूपी के सीएम योगी के अथक प्रयासों से भाजपा को इन राज्यों में सरकार बनाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी से आजिज आ चुकी थी। महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.