फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली चुनावी सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर के जेल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाई और पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा, जो परिणाम स्पष्ट होते ही जश्न में बदल गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और सुशासन की नीतियों की स्वीकारोक्ति है, जिससे देश विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा क...