मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पटना और पश्चिम बंगाल के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। डीआईजी से आदेश लेकर साइबर थाने की पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निकली थी। हालांकि, दोनों आरोपितों के नहीं मिलने पर साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ केस डायरी में फरारी अंकित किया है।

सत्येंद्र मिश्रा का मामला सदर थाना के मझौलिया दिनकर नगर मोहल्ला निवासी सत्येंद्र मिश्रा को शेयर कारोबार में ऑनलाइन निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा दिया गया था। इसके बाद उनसे 34.55 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में सत्येंद्र मिश्र को पता चला कि वे साइबर फ्रॉड के झांसे में आ गए तो उन्होंने 27 जुलाई 2024 को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में...