नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में रिकार्ड मतदान, दावों के बीच बढ़ा राजनीतिक असमंजस ---------------मोदी ने कहा बदलाव के लिए जनादेश, ममता का दावा एसआईआर के खिलाफ पड़े वोट---------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातापश्चिम बंगाल (पहले चरण) व तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में आजादी के बाद का सबसे ज्यादा मतदान ने नतीजों को लेकर राजनीतिक असमंजस बढ़ा दिया है। सत्तारूढ़ व विपक्षी दोनों खेमों ने इसे लेकर अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में इसे परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश करार दिया है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे एसआईआर के खिलाफ मतदान बताया है।गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण 91.78 प्रतिशत और तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- बंगाल में रिकॉर्डतोड़ मतदान; T...