शामली, मई 4 -- शामली। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में सोमवार को शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। सोमवार को शहर के शिव चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपाईयों ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों लगाये। जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है और आने वाले स...