नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। हालांकि, एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची की घोषणा अभी बाकी है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष अक्तूबर के अंत में राज्य में 7.66 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर के बाद इसमें से 11.85 प्रतिशत से अधिक नाम कट गए हैं। काटे गए नामों की अंतिम संख्या 90.83 लाख से थोड़ा अधिक बताई गई है। एसआईआर प्रक्रिया में न्यायिक अधिकारियों द्वारा की गई जांच में 60.06 लाख में से 27.16 लाख 'विवेचनाधीन' मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। इस तरह 28 फरवरी को एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूचियों के बाद न्यायिक जांच के दायरे में आए लगभग 45.22 प्रतिशत नाम हटा दिए गए। वहीं, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.