पश्चिम बंगाल में 'जबरन धर्मांतरण'? ईसाइयों ने घरों में रोकीं प्रार्थना सभाएं, पादरी की पिटाई
कोलकाता, सितम्बर 5 -- पश्चिम बंगाल के कई जिलों में ईसाई समूहों ने घरों में होने वाली प्रार्थना सभाएं और लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला प्रार्थना सभाओं पर कथित हमलों की कई घटनाओं के बाद लिया गया है। हाल ही में हावड़ा के उलूबेरिया में एक प्रार्थना सभा के दौरान भीड़ के पहुंचने के बाद पुलिस को पादरी और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा था। पूर्व बर्धमान में अंतिम संस्कार के दौरान व्यवधान और दक्षिण 24 परगना के सुभाषग्राम में निर्माणाधीन चर्च में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।उलूबेरिया में प्रार्थना सभा पर हमला रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अगस्त को उलूबेरिया में एक घर में रविवार की प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान एक भीड़ वहां पहुंची और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। पादरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.