मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी मुरादाबाद की बैठक रविवार को कामरेड शब्बू खान की अध्यक्षता में पार्टी कैम्प कार्यालय बुद्धि विहार में हुई। कामरेड थान सिंह ने देश के गोदी मीडिया को लेकर जमकर हमला बोला। कहा कि इस समय हो रहे कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसे केरलम में वामपंथी लहर और पश्चिम बंगाल में लाल झंडे का सैलाब दिखाई नहीं दे रहा है। वह बस भाजपा और टीएमसी में एकतरफा मुकाबला बनाने में लगा हुआ है। इस बार पच्छिम बंगाल चुनावों में चमत्कार होगा। कामरेड चंद्रपाल सिंह आजाद,कामरेड क़ासिम अली, कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, जाबिर हुसैन, बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता कामरेड एसपी सिंह और रामपुर से आये राजा खान मोजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.