मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- सिखेड़ा/जानसठ। गांव सिखेड़ा निवासी कासिम (21) पुत्र इस्लाम ट्रक चलाता था। वह मुजफ्फरनगर से ट्रक में माल लादकर कोलकाता के लिए निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व पश्चिम बंगाल के रास्ते में जब वह ट्रक से नीचे उतरा, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने से कासिम की हालत बिगड़ने लगी थी। वहां मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे। कासिम की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसको लेकर मेरठ अस्पताल आ रहे थे। बुधवार को रास्ते में ही कासिम की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: सर्पदंश : झाड़-फूंक के भरोसे बुझ गई जिंदगी बुधवार की देर शाम को परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...