भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के पूर्व नेता द्वारा बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। शनिवार को शहर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मस्जिद से उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम से मस्जिद का शिलान्यास करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। टीएमसी नेता को पार्टी से निकालने का दिखावा किया गया है। सनातन संस्कृति का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। मुर्शिदाबाद से हिन्दुओं को उजाड़ने का सिलसिला कई वर्षों से जारी है। चौबे ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस है। उनके नेतृत्व में तैयार भारतीय संविधान की हम धज्जी नहीं उड़ने देंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.