पश्चिम बंगाल में मिली जीत से गदगद भाजपा, इन 2 राज्यों को बनाया अगला टारगेट
नई दिल्ली।, जून 14 -- BJP in Bengal: भाजपा नेतृत्व देश की राजनीति में अपने सबसे कमजोर दक्षिण क्षेत्र के लिए नई रणनीति तैयार कर रहा है। उसकी नजर दो साल बाद होने वाले तेलंगाना और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों पर है, जहां वह अपनी सरकार के लिए बेहतर संभावना देख रही है। कर्नाटक में उसे कांग्रेस के पिछली हार का बदला लेकर सत्ता हासिल करनी है तो तेलंगाना में पश्चिम बंगाल की तरह खुद को बदलाव के विकल्प के रूप में पेश करना है। भगवा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि तेलंगाना के हालात उसके लिए सबसे बेहतर हैं। वहां नया राज्य बनने के बाद पहले बीआरएस और उसके बाद कांग्रेस सत्ता में रही है। बीआरएस को पिछले चुनाव में जनता ने खारिज कर दिया था और उसका कांग्रेस से भी मोहभंग हो चुका है। राज्य में बदलाव की भावना तेजी से बढ़ रही है। उनका मानना है कि दो साल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.