रांची, मई 6 -- पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली भारी जीत ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी सचेत कर दिया है। ममता बनर्जी को हराने के बाद भगवा पार्टी का दबदबा पूरे पूर्वी भारत में फैल गया है। देश के पूर्वी राज्यों में झारखंड ही अब विपक्ष के पास बचे गिने-चुने राज्यों में से एक है। यहां 2029 में विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां जेएमएम के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विपक्षी दलों की सरकार है। पश्चिम बंगाल में जीत से झारखंड बीजेपी के हौसले भी बुलंद हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों सहित राज्य स्तर पर पार्टी के अंदर हुए संगठनात्मक बदलावों ने उसमें दोगुना जोश ला दिया है।साल 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था, तब सबसे पहले बीजेपी ने ही वहां सरकार बनाई थी। 2024 के विधानसभा चुनावों में भले ही बीजेपी सत्ता में नहीं आई लेकिन व...