मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, भाजयुमो के राष्ट्रीय नेता और पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह ने शनिवार को पैतृक आवास सहादतपुरा पर आगमन के दौरान भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद खुशहाली आना शुरु हो गया है। भाजपा नेता शक्ति सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही सभी वर्ग के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्होंने अपनी उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। यह भी पढ़ें- टाटा समूह बंगाल के सिंगूर में फिर से लौटे : समिक भट्टाचार्य बताया कि उन्ह...