पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन पर लखीसराय में खुशी, सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई
लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भाजपा जिला इकाई की ओर से पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन तथा सुवेंदू अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हर्ष व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकास एवं सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया। भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और अब पश्चिम बंगाल विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। यह भी पढ़ें- बंगाल में सरकार बनने पर भाजपाइयों ने बांटी झालमुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.