रामपुर, मई 4 -- सोमवार सुबह से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। वे लगातार टीवी और मोबाइल पर चुनाव परिणाम के अपडेट्स देखते रहे। दोपहर तक भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के संकेत मिलते ही कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। हाईवे स्थित पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के कैम्प कार्यालय पर भाजपाई एकत्र हुए।उन्होंने रुझानों पर खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बार जीत और प्रचंड बहुमत मिल रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह खैहरा, अनिल मदान, अंशुल अग्रवाल, संतोख सिंह खैहरा, अनिल मदान, अंशुल अग्रवाल, संतोष कुमार जौहरी, हेमंत यादव सहित रहे। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीत पर जश्न, बांटी मिठाई शाम के समय ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ...