समस्तीपुर, मई 4 -- विद्यापतिनगर। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पांडीचेरी से भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यालय से प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ टून टून सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, अमित कुमार बिट्टू, राजेश कुमार शर्मा, सिकंदर कुंवर, बेनी कुंवर, विपिन गिरी, दिलीप गिरी, प्रवीण गिरी, बच्चा सिंह, हिमांशु शेखर, धर्मराज सिंह, चंदन झा, रामाधार झा, मनराम सिंह आदि ने एक दूसरे को जीत की खुशी में गुलाल लगाकर मिठाई खिलाया। साथ ही जुलूस निकाल नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार का नारा लगाकर जीत की खुशी का इजहार किया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनाया इस अवसर पर...