सीवान, मई 6 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत से सीमा पार घुसपैठियों पर रोक लगेगी। अब सीमा की अत्यधिक सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल में वर्षों से संघर्ष कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सनातनियों की विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से वहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति विश्वास जगा कर यह साबित कर दिया है कि बंगाल की जनता विकास चाहती है। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत पर जोरदार जश्न मनाया सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। मौके पर भाजपा नगर अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.