पटना, मार्च 15 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल की जटिल स्थितियों को ध्यान में रखकर ही चुनाव आयोग ने वहां दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पांडेय ने कहा कि इस बार बंगाल में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वहां भाजपा की जीत तय है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के परिणाम जब चार मई को अन्य राज्यों के साथ घोषित होंगे तो वहां का जनादेश भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता चुनाव में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.