लखनऊ, मार्च 14 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बंगाली समाज के लोगों संग कोलकाता की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया भाषण सुना। पीएम की जनसभा के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित बंगाल का विजन एक संकल्प है, जिसे समस्त बंगालवासी पूर्ण करने का प्रण ले चुके है। कहा कि प्रधानमंत्री जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी और लंबे समय से तुष्टिकरण, अत्याचार और भ्रष्टाचार में जकड़ा बंगाल विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बांग्ला समाज के लोंगो के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.