नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दिल्ली में विपक्षी 'INDIA' गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शनिवार 17 अक्टूबर को बंगाल में दोबारा SIR कराने की मांग की है। समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पिछली SIR प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल में बड़े पैमाने पर हिंसा, डराने-धमकाने और दस्तावेजों को जलाने की घटनाएं हुई थीं, जिसके कारण सभी घुसपैठियों और अवैध वोटरों के नाम लिस्ट से नहीं हटाए जा सके।विधायकों को पीटा गया: बीजेपी का आरोप समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंसा के जरिए SIR...