वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। भाजयुमो काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कचहरी स्थित दैत्रा बीर बाबा मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव परिणाम जारी होने के एक दिन पहले धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की प्रार्थना किया। इस दौरान भाजयुमो काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष इंद्र भूषण कुशवाहा, स्वामी कन्हैया महाराज, विशाल रघुवंशी, संदीप कुशवाहा, गौरव जायसवाल, हिमांशु सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कड़सर में प्रतिमा स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...