नई दिल्ली, जुलाई 24 -- पश्चिम बंगाल के मालदा मे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कैंप के अंदर गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कथित तौर आरोपी जवान के ऊपर पहले भी साथियों पर गोली चलाने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में उसकी सजा पूरी होने के बाद उसे घर भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच यह घटनाक्रम हो गया। दो जवानों की हत्या के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल माल्दा के बैष्णव नगर स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में गुरुवार को यह घटना हुई है। यहां पर 119वीं बटालियन के एक जवान ने कैंप में ही आराम कर रहे 71वीं बटालियन के जवानों पर फायर खोल दिया। जवानों को कई गोलियां लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो को तुरंत ही मृत घोषित कर दिया गय...