बिजनौर, मई 4 -- धामपुर। पश्चिम बंगाल और असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की शानदार जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बंगाल में पहली बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।जश्न में डूबे कार्यकताओं ने सोमवार को देर शाम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर के शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने चौक पर जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशियां मनाई। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न का मा इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान बॉबी, जिला सहकारी बैंक के मंडल डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह, भूमि विकास बैंक के मंडल डायरेक्टर महेंद्र धनोरिया, मं...