नई दिल्ली, मार्च 26 -- चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी। बसंती बाजार के पास उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और कम से कम 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कम से कम 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद भारी संख्या में सीएपीएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार चुनाव प्रचार कर रहे थे। सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल ...