नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पश्चिम बंगाल में चर्चा में है एसआईआर का मुद्दा, राजनीतिक दलों में उहापोह की स्थिति ------------------- कई क्षेत्रों में बन सकते हैं नए समीकरण, भाजपा को उम्मीद तो तृणमूल को सता रहा है डर-----------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातापश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में जनता के बीच सबसे ज्यादा चर्चा एसआईआर को लेकर है। आम लोग भी यह जानने में जुटे हैं कि किस क्षेत्र में कितने मतदाता घटे हैं। इससे कम वोटों से हार जीत वाली सीटों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। इस माहौल में भाजपा को उम्मीद नजर आ रही है, तो तृणमूल कांग्रेस को डर सता रहा है। दोनों खेमों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। चुनाव तक इस मुद्दे पर राजनीति सबसे ज्यादा गरमाए रहने के आसार है।पश्चिम बंगाल में एसआईआर में 90 लाख से ज्यादा मतदाताओं ( लगभग 11 फीसद...