नई दिल्ली, मार्च 2 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए व्यापक सुरक्षा योजना के तहत राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 480 कंपनियां तैनात की जाएंगी। संवेदनशीलता, जनसंख्या घनत्व, सीमा से निकटता और पिछले चुनावी अनुभव के आधार पर जिलावार तैनाती तय की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। सबसे अधिक 59 कंपनियां उत्तर 24 परगना जिले में तैनात होंगी। इनमें बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में 19, बसीरहाट में 17, बारासात में 11, बोंगांव में छह और विधाननगर में पांच कंपनियां रहेंगी। पूर्व वर्द्धमान जिले को 42 कंपनियां मिलेंगी, जिनमें 25 जिला पुलिस क्षेत्र और 17 आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत तैनात होंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे मुर्शिदाबाद में 35 कंपनियां (20 मुर्शिदाबाद और 15 जंगीपुर) तथा...