साहिबगंज, अप्रैल 8 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर बरहड़वा थाना क्षेत्र के लाधोपाड़ा व चावलछल्ला गांव के बीच में बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान पश्चिम बंगाल में कार्यरत रेलवे के इंजीनियर के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि गला दबा कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि शव को किसी फोर व्हीलर वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। शव होने की सूचना पर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा के चंदन बेसरा (40) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार करीब दोपहर दो बजे एक फोर व्हीलर वाहन पश्चिम बंगाल की ओर से आया और एक व्यक्ति को सड़क किनारे फेंककर तेजी से बरहरवा की ओर न...